दुर्ग न्यूज, 3 सितंबर। साक्षरता चौक से लेकर प्रियदर्शिनी परिसर अंडरब्रिज रोड तक ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। सर्विस रोड को दोनों तरफ से चालू कर दिया जाए तो बहुत हद तक खतरा कम हो सकता है। शासन प्रशासन से नागरिकों की मांग है यहां कि सर्विस रोड को खोला जाए। सर्विस रोड पर अवैध कब्जा कर लोग गाड़ियां खड़ी किए हैं उसे हटाया जाए और आवागमन को सुगम बनाया जाए। इसी रोड पर लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल है वहां तक लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। नागरिकों की मांग है कि साक्षरता चौक से लेकर लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल तक इस सर्विस रोड को सही कर दिया जाए जिससे 18 नम्बर सड़क से निकल कर या फिर चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज से निकल कर अस्पताल की ओर जाने विपरीत दिशा में जाना पड़ता है। जिससे आमने-सामने गाड़ियों के बीच हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहता है। आम नागरिकों की मांग है कि साक्षरता चौक से लेकर आगे प्रियदर्शिनी परिसर अंडरब्रिज तक सड़क को सही किया जाए और आवागमन की सुविधा बहाल की जाए।
छावनी चौक पर लगा सिग्नल भी काम नहीं कर रहा है। इसे सुधारा जाना और यहां ज़ेबरा क्रॉसिंग बनाना बेहद जरूरी है। जिससे वाहन सही दिशा में खड़े हो। छावनी चौक पर जो सिग्नल लगा है सही ढंग से ना लगे होने से गाड़ियां बेतरतीब खड़ी होती हैं। एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में चौक पर हमेशा जाम लगा रहता है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करते हुए हाउसिंग बोर्ड निवासी समाजसेवी हाजी एमएच सिद्दीकी ने बताया कि छावनी चौक पर सिग्नल लगने के एक सप्ताह बाद से ही बंद पड़ा है। साथ ही आम चौक चौराहों पर सही तरीके से ज़ेबरा क्रॉसिंग लगाकर लोगों के आवागमन को सुगम बनाया जाए। भिलाई को जीरो एक्सीडेंट सिटी बनाया जाए।
