कवर्धा : रानीदहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए 2 युवकों की डूबने से मौत, आज मिले दोनों शव

Share this

दुर्ग न्यूज, 3 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पर्यटन स्थल रानीदहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की डूबने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों युवक गहराई में जा समाए। घटना शनिवार की शाम 5 बजे की है। बीती शाम 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बावजूद दोनों की लाश नहीं मिली थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह दोनों युवकों की डेड बॉडी को जलप्रपात से बाहर निकाला गया। दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे। मृतक युवक का नाम राहुल ठाकुर और शुभम झारिया बताया जा रहा है। 10 दोस्त एक साथ पिकनिक मनाने गए थे, जिसमें से रानी दहरा जलप्रपात से 8 दोस्त कल रात को ही लौट गए थे। कवर्धा जिले के बोडला थाना क्षेत्र के रानीदहरा जलप्रपात का मामला है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कामधेनु विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति कावरे ने किया ध्वजारोहण