छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, टोकन सिस्टम से खरीदेंगे, खरीदी केन्द्रों में नहीं लग पाए बायोमेट्रिक सिस्टम 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ में आज एक नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। प्रदेश में बायोमेट्रिक मशीन नहीं पहुंचने के कारण टोकन सिस्टम से धान खरीदी होगी। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी किया है। खाद्य सचिव ने सभी संभागायुक्त और कलेक्टरों को आदेश जारी किया है।

प्रदेश में धान खरीदी बायोमेट्रिक मशीन नहीं पहुंचने की वजह से टोकन सिस्टम से होगी। बताया जा रहा है कि धान खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लग सका है। धान खरीदी संभवतः दिवाली के बाद बायोमेट्रिक मशीन से होगी। तीन लाख टन धान खरीदी के लिए पहले दिन ही टोकन आंबटित हो चुका है।

Share this
READ MORE  सहायक औषधि नियंत्रक की झूठी शिकायतों को वापस लेने की थी 2 लाख की डिमांड | There was a demand of 2 lakhs to withdraw the false complaints of the Assistant Drug Controller