सहायक औषधि नियंत्रक की झूठी शिकायतों को वापस लेने की थी 2 लाख की डिमांड | There was a demand of 2 lakhs to withdraw the false complaints of the Assistant Drug Controller

Share this

राजनांदगांव2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने ग्राम पैरीटोला स्कूल के प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर अवैध वसूली के लिए सहायक औषधि नियंत्रक से 2 लाख रुपए मांगने का आरोप है। आरोपी जाकेश साहू को पुलिस चौकी जोब ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार प्रधानपाठक विभिन्न मामलों में पहले झूठी शिकायतें करता और फिर उसे वापस लेने के एवज में रुपयों की वसूली करता था। पुलिस ने उसे सहायक औषधि नियंत्रक संजय सिंह झड़ेकार की विभागों में शिकायत करने और फिर वापस लेने के एवज में 2 लाख रुपए मांगने के मामले में पकड़ा है। वो अवैध उगाही करने की नीयत से फर्जी शिकायत कर कॉल के माध्यम से दबाव बना रहा था। जिस पर प्रार्थी ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रधानपाठक गिरफ्तार।

प्रधानपाठक गिरफ्तार।

प्रार्थी संजय सिंह झड़ेकार सहायक औषधि नियंत्रक राजनांदगांव ने एसपी कार्यालय को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने लिखा कि आरोपी बखरूटोला निवासी जाकेश साहू जो ग्राम पैरीटोला स्कूल में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ है, वो उनके खिलाफ विभिन्न सरकारी कार्यालयों में फर्जी शिकायत कर बेईमानी से अवैध उगाही के लिए कॉल कर रहा है। आवेदक से मीटिंग रखकर प्रत्यक्ष रूप से शिकायत वापस लेने के लिए 2 लाख रुपए की उसने डिमांड की, जिसे प्रार्थी संजय सिंह झड़ेकार ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। शिकायत पर 24 जनवरी को पुलिस चौकी जोब थाना छुरिया में धारा 384, 506,189 के तहत केस दर्ज किया गया।

एसपी कार्यालय में की थी शिकायत।

एसपी कार्यालय में की थी शिकायत।

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान ग्राम बखरूटोला और अन्य संभावित स्थानों पर छापा मारा गया। 26 जनवरी की सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी जाकेश साहू के ग्राम बखरूटोला में छापा मारा गया और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  CG के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भोपाल में बोले- धर्म बदलने वाले देश के विरोध में काम करते हैं | Former CG minister Brijmohan Agarwal said in Bhopal – Those who change religion work against the country