डीजे रैली में दो गुट के युवक आपस में भिड़े, पुलिसवालों के सामने जमकर होती रही मारपीट | Youths of two groups clashed with each other in DJ rally, fighting fiercely in front of policemen

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बिलाासपुर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने निकली DJ रैली में वर्चस्व की लड़ाई में युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पुलिसवालों के सामने एक गुट के युवकों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से दूसरे पक्ष के युवकों की जमकर पिटाई कर दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

युवकों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक लाठियां लहराते हुए मारपीट करते नजर आ रहे हैं और दूसरे पक्ष के युवक भागते दिख रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने विवाद शांत कराते हुए दोनों पक्षों के युवकों को फटकार लगाई और DJ को जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

युवकों के बीच जमकर मारपीट।

युवकों के बीच जमकर मारपीट।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर खुशी जाहिर करते हुए युवकों ने जगह-जगह DJ के साथ बाइक रैली का आयोजन किया था। चकरभाठा में भी अलग-अलग गुट के युवकों ने DJ रैली निकाली थी। दोपहर करीब 12.30 बजे दोनों पक्षों की रैली नयापारा ओवरब्रिज के पास आमने-सामने हुई। तब वर्चस्व दिखाने के होड़ में युवक एक-दूसरे के साथ झूमाझटकी करते हुए मारपीट करने लगे। देखते ही देखते एक पक्ष के युवक लाठी-डंडे से लैस होकर लात-घूंसों से दूसरे पक्ष के लड़कों की पिटाई करने लगे।

चकरभाठा में फायर ग्रुप के नाम पर चल रहा गैंग
बदमाश युवक जिस तरह से शहर में अलग-अलग नाम से ग्रुप चलाते हैं। वैसे ही चकरभाठा में भी भास्कर वर्मा नाम के बदमाश युवक अपना गैंग चलाता है, जिसे फायर ग्रुप का नाम दिया गया है। इस ग्रुप के भास्कर वर्मा अपने दोस्तों के साथ DJ रैली निकाला था। बीच सड़क में रैली दूसरे ग्रुप से टकराई, तब युवकों ने अपना वर्चस्व दिखाने के लिए जानबूझकर झगड़ा शुरू कर दिया है और मारपीट कर दी।

वर्चस्व की लड़ाई में युवकों ने दिखाई दबंगई।

वर्चस्व की लड़ाई में युवकों ने दिखाई दबंगई।

READ MORE  मुख्यमंत्री बोले- पीड़िता का वीडियो मैंने देख लिया, अफसरों को कार्रवाई के लिए कहा, कांग्रेस भी भड़की | Instructions for the safety of the rape victim's family: The Chief Minister Bhupesh Baghel said, I have seen the video of the victim, asked the officers to take action

लाठी-डंडा लहराते मारपीट करते रहे युवक, देखती रही पुलिस
जिस समय युवकों के बीच विवाद हुआ, उस समय पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी घूम रही थी। पुलिसवालों के सामने एक पक्ष के दर्जन भर से अधिक लड़के दूसरे पक्ष के युवकों को लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट करते रहे। वहीं, पुलिसकर्मी उन्हें समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश करते। हैरानी की बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस ने हमलावर युवकों को नहीं पकड़ा और दोनों पक्षों के DJ की जब्ती बनाकर खानापूर्ति कर ली।

हमले में घायल युवक।

हमले में घायल युवक।

TI बोलीं- दोनों पक्षों के युवकों पर होगी कार्रवाई
इधर, चकरभाठा टीआई भारती मरकाम का कहना है कि DJ रैली में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान दोनों पक्षों की भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर किया। नहीं तो गंभीर घटना हो सकती थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों की पहचान की है, जिसमें सुनील साहू ,लल्ला पांडे, भास्कर वर्मा, राजा धुरी, कमलेश लुनिया, नितेश पांडे, नवीन महराज व उसके साथियों के साथ ही दूसरे पक्ष से गोलू विदेशी, शुभम पांडे, विक्रम सिंग,काव्य गढेवाल सहित अन्य शामिल थे। मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत नहीं की है। फिर भी पुलिस ने डीजे जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, युवकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं…