दुर्ग की विधानसभाओं में एक दर्जन उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त, देखिए सूची कौन कौन लड़ने से पहले ही मैदान से कर दिए गए OUT

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 31 अक्टूबर। दुर्ग जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान कुल 115 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया और आज संवीक्षा पश्चात उनमें से एक दर्जन उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त हो गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आपको बता दें कि पाटन विधानसभा क्षेत्र से अजय चंद्राकर, जो आप पार्टी से हैं का दो आवेदन होने से निरस्त कर दिया गया है। पाटन में कुल 19 नामांकन दाखिल हुए थे।

भिलाई नगर में कुल 14 नामांकन दाखिल हुए जिसमें एक हरिचंद का नामांकन खारिज हुआ। दुर्ग शहर से कुल 29 नामांकन दाखिल हुए जिसमें सुरेन्द्र कुमार वर्मा का हस्ताक्षर व शपथ न होने तथा जसमीत सिंह के प्रस्तावक न होने से नामांकन निरस्त हुआ। दुर्ग ग्रामीण से कुल 16 नामांकन दाखिल हुए, जिसमें एक लक्ष्मी वर्मा जो कि आम आदमी पार्टी से हैं का नामांकन निरस्त हुआ है। वैशाली नगर से कुल 21 नामांकन दाखिल किए जिसमें करीम अली खान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा गणेश कुमार हिमांशु भारतीय जनता पार्टी कुल 2 नामांकन निरस्त हुए हैं।

अहिवारा से कुल 16 नामांकन दाखिल हुए जिसमें 5 नामांकन खारिज हुए। जिसमें ऋषि टंडन जनता कांग्रेस, ओनी कुमार महिलांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राजन खुटेल कांग्रेस, संतोष कुमार बंजारे बसपा तथा अमर दास नारंगे शिवसेना पार्टी के नाम शामिल हैं।

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व और प्रयासों से छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति समृद्ध हो रही: ताम्रध्वज साहू