चेकपोस्ट चेकिंग में SST टीम ने जब्त किया कंबल और नकद

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 2 नवंबर। बलरामपुर जिले के विभिन्न चेकपोस्ट के माध्यम से एसएसटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगद समेत सामान जब्त किया है। टीम ने 3 लाख 91 हजार रुपये नगद समेत 400 कंबल जब्त किया है। SST टीम द्वारा जिले के धनवार चेक पोस्ट और रामानुजगंज के कन्हर नदी चेक पोस्ट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

धनवॉर चेक पोस्ट पर SST टीम ने 4 लाख 60 हजार रुपये की जीएसटी भी वसूली की है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। जिसके तहत जिले के विभिन्न चेक पोस्ट में दल के गठन के माध्यम से अवैध रूप से ले जाने वाली सामग्रियों पर नजर रखी जा रही है।

 

इसी कड़ी में धनवार चेक पोस्ट पर जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 15 DT 2300 से एक लाख 30 हजार और दूसरे वाहन क्रमांक DL CG 4727 से 2 लाख 61 हजार 500 रुपये जब्त किया गया है। वहीं रामानुजगंज के कनहर चेक पोस्ट से SST टीम के द्वारा 400 नग कंबल जब्त किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 36 हजार बताई जा रही है।

Share this
READ MORE  नक्सलियों ने शादी समारोह में गए बीजेपी नेता को उतारा मौत के घाट