सुबह टावर पर चढ़कर किया आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग और शाम को कोर्ट में कर लिया समझौता

Share this

भिलाई नगर, 25 नवंबर। टाउनशिप के सेक्टर 10 में पार्षद और उसके पुत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह टावर पर चढ़कर नौटंकी करने वाले सेक्टर 10 सड़क 40 निवासी सतपाल सिंह ने शाम को कोर्ट जाकर समझौता कर लिया। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र को कल ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यहां नाटकीय ढंग से प्रार्थी ने आरोपियों से हाथ मिलाकर मामले में समझौता कर लिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि मामले को लेकर भिलाई नगर पुलिस अपराध दर्ज होने के बाद से हलाकान था। विधानसभा चुनाव के उपरांत मतदान को लेकर कांग्रेस के दो पक्षों द्वारा सेक्टर 9 चौक एवं भिलाई नगर थाना परिसर में मारपीट करने व आरोपी पक्ष द्वारा प्रार्थी का पगड़ी उछाले जाने का आरोप लगाया गया। प्रार्थी सतपाल सिंह की न्यायालय में पेश होकर नाटकीय ढंग से समझौता किए जाने से मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रार्थी ने इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर 10 कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी व उसके पुत्र अमन सोनी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टावर पर चढ़कर पुलिस व भिलाई वासियों को लगभग 3 घंटे तक हलाकान किया था। प्रार्थी द्वारा कोर्ट में उपस्थित होकर समझौता कर लेने से आरोपियों को रिहा कर दिया गया।

इस मामले में चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी बात को लेकर अश्लील गालियां देते हुए मारपीट करने के साथ ही प्रार्थी की धार्मिक भावना को आहत करने की रिपोर्ट सतपाल सिंह ने दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया अपराध धारा 294, 295ए, 323, 506, 34 भादवि का पाए जाने पर विवेचना में लिया गया था।

READ MORE  थाने में ASI की हत्या, बैरक में मिली लाश, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर
Share this