दुर्ग न्यूज डेस्क, 10 मार्च। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ASI की थाना परिसर में बने बैरक में संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतक के शरीर पर चोंट के कई निशान हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने बड़े अफसरों को दी। खबर मिलते ही एएसपी अभिषेक वर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बैरक को सील कर दिया गया है। मुख्य मार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।
बताया जा रहा है बैरक के अंदर कमरे में एएसआई सो रहे थे। हत्या करने वाले लोगों ने बैरक के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या ही मान रही है। दूसरी तरफ एएसआई की हत्या की खबर से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि एएसआई की सिर के पिछले हिस्से पर चोट का निशान हैं, पृथम दृष्टतया हत्या का मामला ही प्रतीत हो रहा है। हम जांच कर रहे हैं।
आपको बता दें कि यह मामला कोरबा जिला के बांगो थाना क्षेत्र का है। मृतक ASI का नाम नरेन्द्र सिंह परिहार है, जो कि बांगो थाना में ही पदस्थ था। थाना से महज 50 से 70 मीटर की दूरी पर बने पुलिस बैरक के एक कमरे में नरेन्द्र सिंह परिहार की लाश मिली। खून से सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी सहित दूसरे पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं।
थाने में ASI की हत्या, बैरक में मिली लाश, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
