दुर्ग जिले में अड्डेबाजी करने वाले, खुले में शराब पीने वाले व अवैध चखना सेंटर चलाने वाले 50 से अधिक लोगों पर कार्यवाही

Share this

पुलिस की दबिश से संचालकों में हड़कंप

 

दुर्ग न्यूज़, 5 दिसंबर। दुर्ग जिले में अपराध नियंत्रण हेतु समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चखना सेंटरों के विरुद्ध कार्यवाही कर अभियान चलाया गया। अभियान में अड्डेबाजी करने वालों, खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। सभी थाना क्षेत्र में शाम के समय एक साथ कार्यवाही से बदमाश एवं संदिग्ध रूप से घूमने वालों में हड़कंप मच गया। संपूर्ण दुर्ग जिले के थाना क्षेत्र में 50 से अधिक लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।ये कार्यवाही खास तौर पर संवेदनशील इलाकों के आस पास की गई। दुर्ग के नयापारा में अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। सुपेला के अवैध चखना सेंटर एवं खुले में शराब पीने वाले अड्डे बाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

Share this
READ MORE  देशी विदेशी शराब जब्त, आबकारी विभाग की कार्रवाई, दोनों आरोपी भेजे ग‌ए जेल