Big Breaking तेलंगाना : चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले रेवंत रेड्डी बनेंगे CM, 7 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 5 दिसंबर। तेलंगाना में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे 7 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना विधायक दल के नए सीएलपी के रूप में रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगाई है। वे ही राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ऐसे रहे चुनाव परिणाम

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। पार्टी ने के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के हैट्रिक के सपने को चकनाचूर कर दिया है। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं बीआरएस 39 सीटों पर सिमट कर रह गई। आठ सीटों पर भाजपा और छह सीटों पर एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर भाकपा ने जीत हासिल की है। राज्य की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था।

Share this
READ MORE  नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन : मुख्यमंत्री बघेल ने कांकेर जिले को दी 866 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, कार्यक्रम में प्रियंका गांधी हुईं शामिल