जीपीएस देखकर अब चालान भेजेगी दुर्ग यातायात पुलिस, ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों के लिए खतरे की घंटी 

Share this

दुर्ग न्यूज, 5 दिसंबर। जिले की यातायात व्यवस्था की बेहतरी को लेकर पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। वाहन चालक जो नियमों के जानकार होकर भी जानबूझकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन पर कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्तमान में मैनवल चालान बनाया जाता रहा है। अब यातायात पुलिस आधुनिकरण का उपयोग करते हुए जीपीएस मैप कैमरा का उपयोग चालान के लिए करेगी।

यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, नाबालिक द्वारा वाहन चालन, मोडिफाइड सायलेंसर, गलत नंबर प्लेट, माल वाहक में सवारी ले जाना ऐसे वाहन चालको का जीपीएस मैप कैमरा के माध्यम से फोटो खींचकर वाहन मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस भेजने के तीन दिन के भीतर वाहन मालिक को नेहरू नगर यातायात मुख्यालय आकर उक्त संबंध में अपना पक्ष रखना होगा उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

 

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि जीपीएस कैमरा से फोटो लेने पर फोटो में लोकेशन, दिनांक, समय, वाहन नंबर एवं वाहन चालक द्वारा कौन से यातायात नियम का उल्लंघन किया है क्लीयर हो जाता है।

वाहन चालक को कार्यवाही स्थल पर ज्यादा देर रोकने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर घर नोटिस भेजा जाएगा। कार्यवाही के दौरान वाहन मालिक मुकर नहीं सकता। जीपीएस मैप कैमरा के उपयोग से कार्यवाही स्थल पर वाद विवाद की स्थिति निर्मित नहीं होगी एवं पारर्दिर्शता बने रहेगी। पुलिस के सभी स्टाफ़ निरीक्षक से आरक्षक तक सभी इसका उपयोग कर सकते हैं।

Share this
READ MORE  युवा मोर्चा से निष्कासित पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ लिखाई रपट, पुलिस काउंटर शिकायत की कर रही जांच