TRANSFER BREAKING – जनसंपर्क विभाग के 25 अधिकारियों का तबादला, दुर्ग के सौरभ शर्मा जनसंपर्क संचालनालय रायपुर, संतोष राज्य सूचना आयोग, देखिए कौन आ रहा है दुर्ग

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 मार्च। राज्य शासन ने जनसंपर्क विभाग के पच्चीस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार जनसंपर्क संचालनालय रायपुर के संयुक्त संचालक संतोष मौर्य को राज्य सूचना आयोग नवा रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
वहीं, सहायक संचालक विवेक कुमार सरकार की राजभवन से संबद्धता समाप्त करते हुए उन्हें जनसंपर्क संचालनालय रायपुर का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह, दुर्ग के सहायक संचालक सौरभ शर्मा और जगदलपुर में उप संचालक छगनलाल लोन्हारे को जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय धमतरी की उप संचालक इस्मत जहांदानी को राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर में प्रतिनियुक्ति दी गई है। इसके साथ ही नीलिमा अग्रवाल, रंजीत पुजारी, मृगेन्द्र सिंह सोरी, संगीता लकड़ा, सुनील त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है।

Share this
READ MORE  अरूण बोले- पलाश चंदेल को फंसाने रची साजिश, षडयंत्र ऐसा कि जांजगीर की महिला और रायपुर में FIR | Arun said - conspiracy hatched to trap Palash Chandel, such a conspiracy that the woman of Janjgir and the FIR in Raipur