Big Breaking: भजन लाल शर्मा के हाथों में राजस्थान की कमान, होंगे नए मुख्यमंत्री

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 दिसंबर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई बैठक में पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मौजूद थे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद थे।

 

इससे पहले राजनाथ सिंह सहित तीनों पर्यवेक्षकों का जयपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक से पहले सुबह से ही विधायकों का भाजपा कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक सभी विधायक बैठक के लिए कार्यालय पहुंच गय थे। बैठक शाम चार बजे शुरू होनी थी लेकिन उससे करीब 20-25 मिनट पहले ही शुरू हो गई। बैठक के बाद नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की गई।

Share this
READ MORE  CG Breaking: 6 IAS अफसरों की नवीन पदस्थापना