वैशाली नगर के कोहका में शिकायत बाद ओयो होटलों पर पहुंचे विधायक रिकेश सेन, अधिकारियों को मौके पर तलब कर दो होटल करवाए सीज

Share this

 

???? बगैर कामर्शियल लायसेंस लंबे समय से चलता रहा कारोबार, 24 घंटे के भीतर सभी ऐसे होटल जांचने दिए निर्देश

दुर्ग न्यूज़, 13 दिसंबर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रिहायशी क्षेत्र में संचालित ओयो होटल पर अवंतीबाई चौक कोहका में बड़ी कार्यवाही की गयी है। शिकायत बाद इन होटलों पर विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन स्वयं पहुंचे और निगम अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलवाया। इस दौरान सुबह 11 बजे जब होटल संचालकों से कामर्शियल लायसेंस मांगा गया तो नहीं मिला। होटल के रजिस्टर जांच में भी खामियां मिलीं हैं। विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर दो ऐसे होटलों को तत्काल सील कर रजिस्टर जब्त किया गया। श्री सेन ने कहा कि ओयो के होटल आजकल गली मोहल्लों में खोल दिए गए हैं, नियमों की अवहेलना कर होटल संचालक यहां अवैध कारोबारों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन होटलों में कई बार सेक्स रैकेट, नशाखोरी और सुसाइड जैसी घटनाएं होती रही हैं। ऐसे होटलों द्वारा हमारी सभ्यता और संस्कृति पर सीधा कुठाराघात किया जा रहा है। महज दो से तीन कमरों में लोग ओयो का बोर्ड लगा उसे होटल बताने लगे हैं। बगैर कामर्शियल लायसेंस और नियमों की अवहेलना करते हुए ऐसे होटल शहर में लगातार संचालित होते रहे हैं, प्रशासन को समझना होगा कि अब भाजपा की सरकार आ गई है‌, ऐसे अवैध कारोबारों पर कड़ी कार्रवाई लगातार होगी और वैशाली नगर विधानसभा में युवाओं को गलत रास्ते ले जाने वाले कारोबार, ग़लत गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा। विधायक रिकेश सेन ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सभी होटलों की जांच करें, जो नियम विरुद्ध हैं तत्काल उनको सील करें।

READ MORE  बीएसपी का हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

गौरतलब हो कि आज ओयो पर कार्रवाई के दौरान आस पास के बड़े बुजुर्ग व युवा बड़ी संख्या में पहुंचे और विधायक रिकेश सेन की इस पहल का स्वागत किया। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि इन होटलों में घंटों के लिए लोकल लोगों को कमरे दिए जा रहे थे और बड़ी संख्या में आसामाजिक तत्व इन होटलों में नशाखोरी और गलत कार्यों को अंजाम दे रहे थे। रिहायशी क्षेत्र में बने ऐसे होटलों से हमारे युवा संस्कारविहीन हो रहे हैं। कोहका में अनेक बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं यहां दूर दूर से बच्चे पढ़ने आते हैं, इन क्षेत्रों में ओयो जैसे होटल और नशे के कारोबार करने वाले अन्य प्रतिष्ठान युवाओं को गलत दिशा दे रहे थे, जिन पर विधायक रिकेश सेन ने तत्काल एक्शन लिया जो कि शहर की संस्कृति और संस्कार को बचाने सराहनीय कदम है।

Share this