बीएसपी का हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 05 फरवरी। सीबीआई ने घूस लेते एक हेल्थ इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा है। हेल्थ इंस्पेक्टर का नाम शमशुल जमा है। पीड़ित की शिकायत के बाद सीबीआई की टीम ने एक्शन लेते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई स्टील प्लांट का है। जानकारी के अनुसार, बीएसपी के जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ शमशुल जमा ने बीएसपी टाउनशिप में मकान अलाटमेंट के नाम पर पीड़ित से पैसों की मांग की थी। घूस की रकम को लेकर वह पीड़ित को बार-बार परेशान कर रहा था। जिससे तंग आकर पीड़ित ने सीबीआई में उसकी शिकायत की। जिस पर सीबीआई ने जांच की, तो मामला सही निकला। इसके बाद सीबीआई ने हेल्थ इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई। पीड़ित ने आज हेल्थ इंस्पेक्टर के पास जाकर उसके द्वारा मांगी गई रकम दी। पीड़ित के पैसे देते ही सादे कपड़ें में तैनात सीबीआई की टीम ने आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर को रंगे हाथ दबोच लिया। बहरहाल सीबीआई की टीम जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर से पूछताछ कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  आवागमन बेहतर होने से विकास को मिलती है गति: ताम्रध्वज साहू, पीसेगांव और डूमरडीह में सीसी रोड के लिए किया भूमिपूजन