
दुर्ग न्यूज, 10 सितंबर। गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीसेगांव में 13.46 लाख रुपए एवं ग्राम डूमरडीह में 18.54 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीसी रोड निर्माण से पीसेगांव और डूमरडीह ग्राम के इस मोहल्ले और स्थानीय सभी ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी और गांव में सीसी रोड निर्माण से आवागमन बेहतर होगा। सड़क बनने से विकास को गति मिलती है, निश्चित रूप से यहां के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा, यही वजह है कि सीसी रोड की स्वीकृति से लोगों में खुशी है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड़ , अध्यक्ष उतई सहकारी समिति दिवाकार गायकवाड़, सरपंच ग्राम पंचायत सरपंच गुलाब बाई, सरपंच डूमरडीह चक्षुप्रभा महिपाल सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

ग्राम पीसेगांव में मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग पीसेगांव तक सीसी रोड निर्माण कार्य लंबाई 250 मीटर कार्य लागत राशि 13.46 लाख तथा
ग्राम डुमरडीह के वार्ड 20 में दुर्ग पाटन मार्ग से सुखीराम घर से यशवंत नायक घर सीसी रोड निर्माण कार्य लंबाई 350 मीटर लागत राशि 18.54 लाख रुपए।

