भाषा विवाद को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन: हिंदी-अंग्रेजी भाषा के साइन बोर्ड्स पर कालिख पोती, 60% कन्नड़ का नियम तुरंत लागू करने की मांग 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 28 दिसंबर। बेंगलुरु शहर में भाषा विवाद को लेकर बुधवार को कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट, होटल, दुकानों और प्राइवेट कम्पनियों के ऑफिस के बाहर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने उन जगहों को निशाना बनाया, जिनके साइनबोर्ड्स पर कन्नड़ के बजाय हिन्दी या अंग्रेजी भाषा लिखी है। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे साइनबोर्ड्स फाड़ दिए या उन पर कालिख पोत दी।

दरअसल, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने 25 दिसंबर को एक आदेश जारी किया था, जिसमें शहर की सभी दुकानों, होटल और मॉल में लगे साइनबोर्ड पर 60% कन्नड़ भाषा अनिवार्य कर दी थी।

 

इसके लिए दुकानों के मालिकों को 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। ऐसा न करने पर दुकानों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। BBMP की ओर से यह आदेश आने के बाद लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, उनकी मांग की है यह आदेश तत्काल लागू किया जाए।

Share this
READ MORE  बड़ी खबर : महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन के खिलाफ लड़े थे चुनाव