
दुर्ग न्यूज़, 5 जनवरी। नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने आज कार्यभार ग्रहण किया।

उन्होंने निगम सभागार में सभी जोन आयुक्त एवं विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यो से अवगत हुए और कहा कि हम सबका उद्देश्य शासन के कार्यो को समय सीमा में नियमानुसार और व्यवस्थित रूप से सम्पादन करना होगा। कार्य को पूरा करने में कोई समस्या आती है तो उसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दें। निगम के अधिकारी कर्मचारी अनुशासन में रहकर टीम भावना से कार्य करें। जनहित के कार्यों को प्राथमिता से पूरा करें।
आयुक्त श्री ध्रुव ने बैठक के बाद मुख्य कार्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण कर विभागो में होने वाले कार्य की बारीकियों को समझा और कार्यालयीन व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिए।

