CG Breaking : बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। असीम राय देर शाम पुराना बाजार चौक स्थित एक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी। सिर पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बता दें कि असीम राय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। इससे पहले वे पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बीजेपी नेता की बाजार में हुई हत्या के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Share this
READ MORE  पॉक्सो मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश; पेट्रोलिंग बढ़ाकर अपराध पर लगाम लगाने पर भी चर्चा | SSP took the meeting of station in charge, Instructions to speed up the investigation of POCSO cases