
दुर्ग न्यूज़, 26 जनवरी। पर्यावरण मित्र मंडल के संरक्षक बालू राम वर्मा को नगर निगम भिलाई द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शहीद पार्क सेक्टर 5 में आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा विगत 40 सालों से अधिक समय से पर्यावरण के क्षेत्र पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु भिलाई रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने नगर पालिका निगम भिलाई को धन्यवाद दिया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि रशियन परिसर सेक्टर 6 स्थित नर्सरी से फलदार एवं छायादार पौधा निशुल्क फोन नंबर 9301014365 पर कॉल कर प्राप्त सकते हैं। भिलाई को सुंदर व स्वच्छ रखने एवं हरियाली से आच्छादित करने आह्वान किया।

