हैदराबाद: ACB के छापे में अफसर के घर मिली 100 करोड़ की संपत्ति, 40 लाख कैश, 2 किलो सोना और 60 महंगी घड़ियां शामिल

Share this

दुर्ग न्यूज़, 27 जनवरी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सरकारी अधिकारी के यहां छापा मारकर लगभग 100 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की है। करीब 40 लाख रुपए नकद, 2 किलो सोना, चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज, 60 महंगी कलाई घड़ियां, 14 मोबाइल फोन और 10 लैपटॉप जब्त किए गए हैं। अभी अधिकारी के बैंक लॉकर नहीं खोले गए हैं।

मामला तेलंगाना का है। एसीबी के अधिकारियों ने तेलंगाना राज्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (टीएसआरईआरए) के सचिव और मेट्रो रेल में योजना अधिकारी एस. बालकृष्ण के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की। उन्होंने पहले हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) में टाउन प्लानिंग के निदेशक के रूप में काम किया था।

भ्रष्टाचार निरोधक संस्था की 14 टीमों की तलाशी दिनभर जारी रही और अगले दिन फिर से शुरू होने की संभावना है। बालकृष्ण के घर, कार्यालयों, उनके रिश्तेदारों के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद हुई। यही नहीं अधिकारी के आवास पर नकदी गिनने वाली मशीनें मिली हैं। जारी तलाशी से और अधिक संपत्तियों का पता चलने की संभावना है।

Share this
READ MORE  MAHADEV APP : ED की रिमांड पर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी, अदालत ने इनसे मिलने की दी छूट