ब्रेकिंग न्यूज़ : भूपेश बघेल बिहार में करेंगे डैमेज कंट्रोल, पार्टी ने दी बिहार में राजनीतिक गतिविधि संभालने की जिम्मेदारी, न्याय यात्रा के सीनियर कॉर्डिनेटर भी बनाये गये 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 27 जनवरी। बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने भूपेश बघेल को बिहार में डैमेज कंट्रोल का जिम्मा सौंपा है। कांग्रेस पार्टी ने श्री बघेल को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सीनियर कोऑर्डिनेटर भी बनाया है। साथ ही बिहार में चल रही सियासी गतिविधियों पर भी नज़र रखने की जिम्मेदारी दी गयी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बिहार में चल रही राजनीतिक घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए भाजपा का केंद्रीय संगठन नई दिल्ली में सक्रिय है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा का 28 जनवरी को केरल सहित छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, जगदलपुर और सुकमा जिले का दौरा स्थगित कर दिया गया है।

 

इधर भाजपा के नरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि “जो बघेल खुद ईडी के केस में फंसे हैं और अपनी सरकार को छत्तीसगढ़ में बचा नहीं पाए ऐसे में बिहार में राजनैतिक दिगजों के बीच राजनीति के मंच पर एक हारे हुए और भ्रष्टाचार के मामले में फंसे हुए भूपेश बघेल को ये जिम्मेदारी ये संकेत है कि कांग्रेस में अब कोई नेता ही नहीं बचा है।”

 

बता दें कि पलटूमल, पलटूलाल जैसे नामों से प्रसिद्ध नीतीश कुमार के भाजपा के साथ फिर से नज़दीकी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

 

इसी बात पर भाजपा के तंज का जवाब देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि “भाजपा के छत्तीसगढ़ में किसी के पास इतना स्वयं का जनाधार नहीं जितना भूपेश बघेल का है वो अपनी राजनैतिक समझ बूझ से राज्य ही नहीं देश के लिए भी एक विज़न वाले नेता साबित हुए हैं। भाजपा के पास जोड़ तोड़ की राजनीति के अलावा कुछ बचा नहीं है इसलिए इस तरह का प्रलाप कर रहे हैं।”

READ MORE  ब्राह्मण समाज का विशेष सम्मेलन 12 फरवरी को | Special conference of Brahmin Samaj on 12 February
Share this