भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे…कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में फैसला, कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की तरफ से रखा गया यह प्रस्ताव

Share this

दुर्ग न्यूज़, 28 जनवरी। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इसी बीच खबर आई है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अपने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है। भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से उतारा जा सकता है। आज शुक्रवार को राजनांदगांव लोकसभा चुनाव को लेकर हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली हाईकमान की तरफ से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनाव लड़ाने की हरी झंडी मिल चुकी है। बैठक में कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक की शुरुआत रायपुर लोकसभा से हुई। रायपुर के बाद दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव और बिलासपुर सीट पर चर्चा हुई। कमेटी की ओर से लोकसभावार दावेदारों के नाम मांगे गए। कुछ मौजूदा विधायकों से चुनाव लड़ने को लेकर राय मांगी गई।

 

बैठक के दौरान कुछ नेताओं की ओर से यह भी सुझाव दिया गया कि, पूर्व मंत्रियों को चुनाव लड़ाया जाना चाहिए। इसके साथ ही अलग-अलग नेताओं की तरफ से कई नाम बैठक में सुझाए गए। जैसे पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक भोलाराम साहू, हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, गुरुमुख सिंह होरा, अमितेष शुक्ला, कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला, अमरजीत चावला सहित कई और नाम हैं।

READ MORE  हॉस्टल के कमरे में मिली एनआईटी छात्रा की लाश

 

बता दें कि, राजनांदगांव सीट छत्तीसगढ़ की चर्चित सीटों में से एक है। यह सीट साल 2009 से भाजपा के कब्जे में रही है। साल 2014 में खुद रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह इस सीट से जीतकर संसद पहुंच चुके हैं, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव से पहले एक घोटाले में नाम आने पर उनका टिकट कट गया था।

Share this