नक्सलियों ने 4 मजदूरों को किया अगवा, जल जीवन मिशन के कार्य में लगे जेसीबी को भी ले गए

Share this

दुर्ग न्यूज़ सुकमा, 12 फरवरी।नक्सली बीते कुछ समय से वनांचल क्षेत्र में फिर सक्रिय हो गए हैं। लगातार ग्रामीण और जवानों को नुकसान पहुंचाने की ताक पर रहते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सुकमा के जगरगुंडा इलाके में नक्सलियों ने 4 मजदूरों को अगवा कर लिया है। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य में लगी JCB भी ले गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगरगुंडा इलाक़े में जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा है। इस काम में चार मजदूर लगे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने मजदूरों को अगवा कर लिया। घटना के बाद मजदूरों के परिवारजनों ने नक्सलियों से उनके रिहाई की अपील की है। घटना कल शाम की बताई जा रही है। हालंकि इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

घटना जगरगुंडा थाना क्षेत्र के सिंगराम का है। यह इलाका धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र है। यह बीजापुर व सुकमा का ज्यादा प्रभावित इलाका है।

Share this
READ MORE  MD-MS के लिए अधिकतम 9.98 लाख और MBBS में 7.99 लाख रुपए सालाना लगेंगे | Fees of private medical colleges increased: Maximum Rs 9.98 lakh for MD-MS and Rs 7.99 lakh for MBBS annually