नक्सलियों के हेड क्वार्टर पर जवानों का कब्ज़ा, पहली बार फहराया तिरंगा

Share this

दुर्ग न्यूज़ (सुकमा), 19 फरवरी। बस्तर में नक्सलियों का हेडक्वार्टर कहे जाने वाले पूवर्ती गांव में जवान पहुंच गए हैं। यह गांव नक्सलियों के बटालियन चीफ रहे और वर्तमान में सेंट्रल कमेटी के सदस्य माड़वी हिड़मा का है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हेड क्वार्टर पर कब्जा किया और पहली बार यहां तिरंगा फहराया गया। वहीं नक्सली कमांडर हिड़मा की मां से सुरक्षाबलों के अधिकारी मिले। इस दौरान नक्सली कमांडर हिड़मा की मां को तमाम बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।

नक्सलियों के हेडक्वार्टर ‘पूवर्ती’ में जब सुरक्षाबल की टीम पहुंची। यहां CRPF, DRG, STF और कोबरा ने संयुक्त कैंप स्थापित किया है। जवानों के पूवर्ती गांव में आते ही सारे पुरूष और युवक गांव छोड़ जंगल में भाग गए हैं। सुरक्षाबलों ने सभी को गांव लौटने की अपील की है। गांव को चारों ओर से जवानों ने घेर रखा है और ग्रामीणों को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान एसपी किरण चव्हाण सीआरपीएफ कमांडेंट सारंग और कोबरा कमांडेंट उपेंद्र मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  गृह विभाग ने 36 निरीक्षकों-कंपनी कमांडरों को DSP-सहायक सेनानी बनाया, जिम्मेदारी भी बदली | Promotion of police officers in Chhattisgarh: Home Department made 36 inspectors-company commanders DSP-assistant fighters, responsibility also changed