महतारी वंदन योजना : आवेदन करने कल 20 फरवरी आखरी दिन 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० प्रदेश में 69 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा है आवेदन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 19 फरवरी। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा आवेदन किए जाने का सिलसिला जारी है। महिलाएं बीते 5 फरवरी से आवेदन कर रही हैं और कल 20 फरवरी अंतिम दिन है। प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। इस योजना के तहत अब तक 69 लाख 39 हजार 125 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं द्वारा 18 फरवरी को एक दिन में ही 1 लाख 10 हजार से अधिक आवेदन किया गया है।

 

गौरतलब है कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक ऑफलाइन आवेदन और पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन को मिलाकर कुल 69 लाख 39 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।

READ MORE  बस्तर संभाग के सभी जिलों में बनेंगे दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर की पावन धरा पर महिला शक्ति के मध्य आना सौभाग्य की बात: CM साय
Share this