युवकों के दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल | Fierce fighting between two sides of the youth, questions raised on the security arrangements of the fair

Share this

बिलासपुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
युवकों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट। - Dainik Bhaskar

युवकों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट।

बिलासपुर में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेले में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई और एक-दूसरे की लात-घूंसों से पिटाई करते रहे। हालांकि, किसी ने इस मामले की शिकायत नहीं की है और न ही पुलिस ने कोई एक्शन लिया है। अब मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कोरोना कॉल के तीन साल बाद व्यापार मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन, यहां सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभाभवन परिसर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेले का आयोजन किया गया है। 13 से 19 जनवरी तक आयोजित इस मेले में उद्यमियों के स्टाल लगाए गए हैं। इसके साथ ही मनोरंजन और खाने के भी स्टाल लगे हैं। दरअसल, पिछले 19 साल से आयोजित यह मेला राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है और लोगों की अच्छी खासी भीड़ भी यहां जुटती है। लेकिन, इस बार मेले में सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया गया है, जिसके चलते असामाजिक तत्व और बदमाश लड़के मेले में उत्पात मचा रहे हैं।

दो पक्षों के बीच हुआ विवाद और शुरू हो गई मारपीट।

दो पक्षों के बीच हुआ विवाद और शुरू हो गई मारपीट।

निजी सुरक्षा कर्मी भी है गायब
बड़े स्तर पर होने वाले इस आयोजन में हर साल प्रदेश भर के साथ ही देश के अन्य राज्यों से भी उद्यमी शामिल होते रहे हैं। कोरोना काल केक तीन साल बाद आयोजित इस मेले को लेकर लोगों में उत्साह है। लेकिन, इस बार मेले में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है। पिछले साल की तरह यहां निजी सुरक्षाकर्मियों की भी व्यवस्था नहीं की गई है, जिसका फायदा आसमाजिक तत्व के लोग उठा रहे हैं।

तीन साल बाद हो रहा आयोजन।

तीन साल बाद हो रहा आयोजन।

दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
व्यापार विहार में आयोजित व्यापार मेले में रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के युवक एक-दूसरे को हाथ मुक्के और लात-घूंसो से पिटाई कर रहे हैं। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में दोनों पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है। लेकिन, मारपीट का मामला सामने आने के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज ने किया पदभार ग्रहण, कार्यकर्ताओं से कहा - 18 घंटे काम करना है, 2018 की तरह लड़ना है चुनाव