सीएम चेंबर तक पिस्टल लेकर पंहुच गया शख्स, सुरक्षा में चूक पर 8 पुलिसकर्मी निलंबित

Share this

दुर्ग न्यूज़, 28 फरवरी। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर रोक कर शख्‍स की पिस्‍टल जब्त कर ली गई। बताया जा रहा है कि वह शख्‍स सीएम साय से मुलाकात करने आया था। मुख्‍यमंत्री की सुरक्षा के चूक मामले में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री साय के आवास पर एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर पहुंच गया। वीआईपी गाड़ी से आने की वजह से मुख्‍यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्‍स की चेकिंग नहीं की। लेकिन मुख्‍यमंत्री कक्ष के बाहर जब उस शख्‍स की जांच की गई तो उसके पास से एक पिस्‍टल मिला जिसे जब्त कर लिया गया। बताया जा रहा है कि शख्‍स जशपुर का रहने वाला है और मुख्‍यमंत्री साय से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचा था। एडीजी इंटेलिजेंस ने सुरक्षा चूक मामले में सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Share this
READ MORE  अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की खुशियां, भिलाई के बैकुंठधाम मैदान में लाखों लोग होंगे एकत्रित, रात भर भव्य आतिशबाजी के साथ बहेगी भक्ति की बयार, गाजे बाजे के साथ घर-घर अक्षत पहुंचा निमंत्रण दे रही हैं महिलाओं की टोली, 5 हजार दीप जलाकर करेंगे रघुनंदन वंदन