चोर ने कैश नहीं, बैंक से चुराए एटीएम कार्ड, अब निकाल रहा कैश, बैंक प्रबंधन सकते में

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बेमेतरा), 24 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एटीएम कार्ड चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। शातिर चोर बैंक से एटीएम कार्ड चोरी कर देश के अलग-अलग शहरों से एटीएम से पैसा निकाल रहा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित किसान और हितग्राही ने बैंक पहुंचकर मैनेजर को सूचना दी कि उनके बैंक खाते से पैसे निकल रहे हैं। फिर मामले में पता चला कि 3 वर्ष पूर्व बने एटीएम कार्ड खाताधारकों को दिये ही नहीं गये। वहीं खाताधारकों का एटीएम कार्ड बैंक से चोरी हो गए हैं जिसका उपयोग शातिर चोर कर रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

यह पूरा मामला बेमेतरा के बेरला ब्रांच स्थित जिला सहकारी बैंक का है. जहां विगत दिनों रात्रि में चोर बैंक में घुसकर एटीएम कार्ड उड़ा ले गया था। सामान बिखरा देख बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। तब बैंक मैनेजर को पता नहीं था कि बैंक से एटीएम की भी चोरी हुई है। इस घटना को लेकर पीड़ित किसान और बैंक खाताधारक ने बेरला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं चोरी की पूरी घटना का वीडियो फुटेज बैंक मैनेजर ने पुलिस को सौंप दिया है. लेकिन सप्ताह भर बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर है।

 

 

घटना को लेकर बैंक प्रबंधक पर नाराजगी जाहिर करते हुए खाताधारकों ने कहा कि जब 3 वर्ष पूर्व उनका एटीएम कार्ड बनकर आ गया था तो उन्हें सौंपा क्यों नहीं गया। ये कहीं न कहीं बैंक की लापरवाही है और बैंक का काम संदेह के दायरे में है।

READ MORE  कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव के खिलाफ वारंट जारी, ED कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
Share this