भिलाई कैम्प क्षेत्र में चली गोली

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। भिलाई में शुक्रवार सुबह गोली चलने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच रहवासियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूरा मामला कैंप 2 मिलन चौक के पास का है जहां पर सुबह 9:30 बजे के आसपास दो युवक अपने घर से गली की तरफ से जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे 4 से 5 लोग अपनी गाड़ी में हाथ में हथियार लिए उनका पीछा करने लगे। रहवासियों ने बताया कि गाड़ी रोक कर दो राउंड फायरिंग की गई फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जाता है की इसी क्षेत्र में हुए जनवरी के समय शिवम हत्याकांड के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। कारण और अनीश अनीश पेशी के लिए जाने वाला था जिसमें वह अपने मां से पैसा लेने जा रहा था। इसी दौरान उसके पीछे चार से पांच लड़के पड़ जाते हैं। बताया यह जा रहा है कि अनीश, शिवम हत्याकांड वाले केस से जुड़ा था। इस पूरे मामले के बाद घटनास्थल पर आसपास के निवासियों की भीड़ लग गई। मौके पर छावनी थाने की TI चेतन चंद्राकर बल के साथ क्षेत्र में मौजूद है और पास में ही मौजूद घर की सीसीटीवी कैमरे और फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मोबाईल फायनेंस करा 4 लाख की ठगी करने वाला चढ़ा सुपेला पुलिस के हत्थे