मोबाईल फायनेंस करा 4 लाख की ठगी करने वाला चढ़ा सुपेला पुलिस के हत्थे

Share this

भिलाई नगर, 5 मार्च। दुर्ग जिले में निम्न वर्ग के लोगों को मोबाईल खरीदने के लिए लोन फायनेंस कराने के नाम पर ठगी करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी।
पीड़ित से बारीकी से पूछताछ करने पर यह खुलासा हुआ कि भानू प्रताप भगत ( 29 ) पिता बंधना राम भगत, रामनगर चांदनी चौक सुपेला भिलाई द्वारा अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर मोबाईल फायनेंस कराकर उक्त मोबाईल को बेचकर पीड़ितो को झूठा आश्वासन देकर कुल 4 लाख रुपए कीमती 5 नग एप्पल मोबाईल को फायनेंस कंपनियो से फायनेंस कराकर मोबाईलों को अन्य व्यक्तियों को बिक्री करता था। जानकारी होने पर संदेही भानू प्रताप भगत को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर बताया कि पीड़ितों को मोबाईल लोन दिलाने के नाम पर उनका आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मतदाता परिचय पत्र व अन्य दस्तावेज लेकर मोबाईल फायनेंस कराकर बिक्री करता था। प्रकरण में प्रार्थी के अलावा ओम प्रकाश, एस. अभिषेक, डी. जोशी, सेन्डी एवं अन्य कई लोगो को भी इसी तरह ठगा है। आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भाई के हाथ-पैर बांधकर बहन से सामूहिक दुष्कर्म