धर्मांतरण के बयान पर कवासी बोले- ऐसा होता दिखा तो राजनीति छोड़ दूंगा,वरना आप पंडिताई छोड़ें | chhattisgarh news। Minister Kawasi’s challenge to Baba of Bageshwar Dham

Share this

रायपुर8 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार की कथा चल रही है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामकथा करने पहुंचे हैं। इन सबके बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धीरेंद्र कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले बढ़े हैं। जबकि कांग्रेस सरकार का दावा है, कि प्रदेश में धर्मांतरण नहीं हो रहा है । इस पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने उन्हें इसे साबित करने का चैलेंज कर दिया है। धीरेंद्र शास्त्री को पहले से ही नागपुर में अंधविश्वास निर्मूलन संस्था की ओर से भी चैलेंज किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

लखमा ने कहा कि ‘उसको कहां से सपना आया, यह वही बाबा है जिन्हें नागपुर में चुनौती दी गई थी, हम पूरी सच्चाई और कसम के साथ कहते हैं कि अगर आप महाराज और पंडित हैं तो मेरे साथ बस्तर आएं, कल परसों में कोई धर्मांतरण होता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा और वे पंडिताई छोड़ दें। इन्हें नागपुर में चुनौती दी गई है। अभी कोर्ट में जाने वाले हैं’।

ये भी पढ़ें- रायपुर में बोले बागेश्वर धाम वाले बाबा:मैं कोई संत नहीं, देश में लोगों के हों तीन बच्चे, बताया किस पार्टी को करते हैं सपोर्ट

संत ने आरोपों पर दी थी सफाई

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई विषयों पर मीडिया से बातचीत की थी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि था धर्मांतरण रोकने के लिए जगह-जगह पर हम कथा कर रहे हैं। बागेश्वर धाम पहली व्यास पीठ है, जहां हर एक दो महीने के भीतर 3 दिन की कथा की जाती है। सॉफ्ट कॉर्नर वाले लोग, जो बहुत ही भोले भाले लोग है, उनपर मिशनरी वाले लोग अटैक कर के लालच देकर धर्मांतरण करा रहे हैं। इसलिए उनके बीच जाकर कथा करने का संकल्प लिया है। साथ ही बहुत सारे लोगों को हिंदू धर्म में वापसी करवाई गई है।

सनातनियों में एकता नहीं है..
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनातन विरोधियों को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा कि ये सब प्रायोजित लोग हैं। सनातनियों की एकता नहीं होने के कारण ऐसा हो रहा है। अभी हिंदू जागना प्रारंभ हुए है, इसका परिणाम ये है जो भी सनातन विरोधी कार्य कर रहे है, उनको मुंह की खानी पड़ रही है। इसके अलावा उन्होंने अंधविश्वास अनमुलन समिति के चुनौती के आरोप पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है रायपुर में उनका स्वागत है, उनके किराए हम देंगे सारी चुनौती हमें स्वीकार है।

संतों को टारगेट करने फंडिंग हो रही है

READ MORE  उद्योगपति नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण ने कहा था कि संतों को घेरने के लिए बड़ी-बड़ी मिश्नरियां लगी हैं। ये पोषित लोग हैं इनको फंडिंग हो रही है संतों को टारगेट करना है यही इनका काम है। देश में दो तरह के लोग हैं एक जो बागेश्वर के साथ हैं दूसरे जो खिलाफ लोग हैं। वर्तमान में रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला बताया जा रहा है जहर फैलाने वाला बताया जा रहा है हिंदू चुपचाप बैठा है। एक शिक्षा मंत्री महोदय ऐसा बयान दिया है हमें तो हंसी आ रही है इनको किसने बना दिया।

खबरें और भी हैं…