ढाई करोड़ की अवैध शराब पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

ढाई करोड़ की अवैध शराब पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

० रायपुर रेंज पुलिस ने की विनष्टीकरण की कार्रवाई

रायपुर। रायपुर रेंज में आज जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेंज के तीनों जिलों में करीब 80 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट की गई है। बताया जा रहा है कि करीब ढाई करोड़ रुपये कीमत की बड़ी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट किया गया है।

 

 

बलौदाबाजार : 34 हजार लीटर अवैध शराब का नष्टीकरण

बलौदाबाजार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने दाहोद स्थित पुलिस लाइन के पीछे खुले मैदान में करीब 34 हजार लीटर अवैध शराब का नष्टीकरण किया। यह कदम जिला कलेक्टर के निर्देश पर उठाया गया, क्योंकि थानों में जब्त शराब रखने के लिए अब जगह नहीं बची थी। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि यह शराब पिछले 10-12 वर्षों में जिले में अवैध शराब के मामलों में जब्त की गई थी। नष्ट की गई शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। पुलिस ने न्यायालय से विधिवत परमिशन लेकर यह कार्रवाई की।

 

इसमें 1934 प्रकरणों में जब्त की गई शराब को नष्ट किया गया। इससे पहले मई माह में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी।

 

महासमुंद : 12 हजार 117 लीटर अवैध शराब का नष्टीकरण

महासमुंद जिले के परसदा पुलिस लाइन में भी अवैध शराब का नष्टीकरण किया गया। यहां पर 12 हजार 117 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। यह शराब वर्ष 2013 से लेकर अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त की गई थी। न्यायालय के फैसले के बाद पुलिस ने शराब को नष्ट किया, जिसमें महुआ, देशी और अंग्रेजी शराब शामिल थी।

READ MORE  कैसा “संकल्प” जहाँ जनता की समस्याओ का नहीं कोई “विकल्प” – डॉ. चरणदास महंत

 

रायपुर : 33 हजार लीटर से अधिक शराब का नष्टीकरण

रायपुर में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर, राजधानी पुलिस ने 33,532 लीटर अवैध शराब नष्ट की, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है। इस कार्रवाई के दौरान एसएसपी संतोष सिंह, एडीएम देवेंद्र पटेल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share this