
गुरुद्वारा रोड पर डिवाइडर का विरोध: एकजुट हुए व्यापारी, बनाया संगठन
दुर्ग। गुरुद्वारा रोड पर डिवाइडर का विरोध शुरू हो गया है। दुर्ग सिंधी कॉलोनी रोड पर डिवाइडर बनाए जाने के विषय पर व्यापारियों ने चर्चा की और तय हुआ कि गुरुद्वारा कमेटी, सिंधी पंचायत एवं व्यापारी संघ द्वारा पत्र लिखा जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ चेंबर, कैट और व्यापारी संघ द्वारा सांसद, विधायक एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से डिवाइडर बनाने के संबंध में चर्चा हुई। व्यापारियों ने कहा कि इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड पर डिवाइडर बनने से वहाँ का व्यापार चौपट हुआ है। वही हाल इस रोड का भी हो जाएगा। यह डर सभी व्यापारियों को है। इसका विरोध करने बैठक में तुरंत निर्णय लिया गया कि संगटन बनाया जाये। उपस्थित सभी व्यापारियों ने चेंबर एवं कैट पदाधिकारीगण की उपस्थिति में गुरुद्वारा स्टेशन रोड व्यापारी संघ का गठन किया। नरेश तेजवानी ने अध्यक्ष के लिये चंद्रभान मंगनानी का नाम प्रस्ताव किया और इंदरजीत सिंह निरंकारी ने इसका समर्थन किया। सभी व्यापारी ने सर्वसहमति से उनको अपना अध्यक्ष चुन लिया। इसी प्रकार संरक्षक नरेश तेजवानी, सेवक खत्री,अध्यक्ष चन्द्रभान मंगनानी सचिव सुनील आहूजा, कोषाध्यक्ष दर्शन लाल ठाकवानी, उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह निरंकारी, निहाल रत्नानी ईश्वर पंजाबी तथा सदस्य नंदन करेरा, शंकर सचदेव, रोशन गोदवानी, जतिन वाघेला, रवि टुटेजा, हरीश गवरी, अनिल रत्नानी, पंकज खत्री शामिल किए गए हैं।
कैट अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी ने बताया कि इस संबंध में गुरुवार को बैठक हुई।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला, प्रदेश मंत्री अशोक राठी, चेयरमेन पवन बडजात्या, अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा , युवा अध्यक्ष रवि केवलतानी , महामंत्री आशीष खंडेलवाल, कैट महामंत्री विनय कश्यप एवं दितेश बदानी और गुरुद्वारा स्टेशन रोड के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
