CG Crime : घर में खुदाई पर मिले एक साथ चार शव, पति-पत्नी और दो बच्चों की लाशें बरामद

Share this

रायगढ़। रायगढ़ में राजीव नगर ठुसेकेला इलाके के एक घर से खुदाई के बाद चार शव बरामद किये गए हैं। वहीं अभी भी दो लोग लापता बताये जा रहे हैं। जिन चार लोगों का शव बरामद किया गया है उनमें पति-पत्नी, दो बच्चों की लाशे हैं। इस बात की पूरी आशंका है कि सभी की हत्या के बाद लाशों को दफनाया गया है। सभी का शव गोबर के ढेर से बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव का घर पिछले 2-3 दिनों से बंद पड़ा था। अंदर से तेज बदबू आने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। घर के कमरे को खोलने पर अंदर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए। जमीन में दफनाने जैसे निशान भी पाए गए। वहां खोदने पर अंदर से पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों का स्थानांतरण