तखतपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, चालक फरार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जुनापारा चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

 

ट्रक छोड़कर चालक फरार

 

घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

 

फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हादसे की वजह और घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है।

Share this
READ MORE  भिलाई कैम्प क्षेत्र से दो भाइयों का बीती रात अपहरण, पुलिस तलाश में जुटी