भिलाई कैम्प क्षेत्र से दो भाइयों का बीती रात अपहरण, पुलिस तलाश में जुटी 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। शहर से बीती रात दो सगे भाइयों का अपहरण हो गया। अपहृत युवक साईं नगर कैम्प एक निवासी विष्णु प्रसाद साव ( 31 वर्ष ) और शुभम प्रसाद साव ( 27 वर्ष ) हैं। दोनों भाई कैम्प वन के ही सुभाष चौक पर ठेला लगाकर एगरोल सेंटर चलाते हैं। यूपी पासिंग आर्टिगा वाहन में आए तीन से चार लोगों ने एगरोल ठेला के पास से गुरुवार की रात लगभग 8 बजे दोनों भाई का अपहरण कर लिया। वारदात के 18 घंटे बाद भी अपहरण करने वाले आरोपी और अपहृत भाइयों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामला लेन देन से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल छावनी पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात 8 बजे के आसपास सुभाष चौक कैम्प वन में विष्णु प्रसाद साव और उसका छोटा भाई शुभम प्रसाद साव एगरोल ठेले पर अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान वहां पर एक आर्टिगा वाहन आकर रुकी। वाहन से दो युवक उतरे और विष्णु प्रसाद साव का कालर पकड़कर घसीटते हुए गाड़ी के अंदर ले गए। यह देखकर शुभम प्रसाद साव पूछताछ करने लगा तो तीन से चार युवकों ने उसे भी उठाकर गाड़ी में डाल दिया और वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आर्टिगा वाहन यूपी पासिंग है।

नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा होने से वाहन का नंबर नजर नहीं आ रहा था। जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ, वहां पर अपहृत भाइयों का चचेरा भाई हर्ष खड़ा था। थोड़ी दूर पर उनका मामा भी मौजूद था। जानकारी होते ही मामा ने बाइक पर जलेबी चौक तक पीछा किया। लेकिन आर्टिगा नजरों से ओझल हो चुकी थी। उसने तत्काल छावनी थाने में भांजों के अपहरण की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE  धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर 
Share this