पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर पंहुचे राजधानी, एम्स के पास हुई घेराबंदी और कर दिया नज़रबंद

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को जिले से हटाने की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व गृहमंत्री कंवर लगातार कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं और इसी मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने की बात भी उन्होंने कही थी। श्री कंवर सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने के लिए रायपुर भी पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके रायपुर पहुँचते ही हलचल शुरू हो गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर जैसे ही रायपुर पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोककर घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी, SDM और कई जवान मौजूद है। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को एम्स अस्पताल के पास एक भवन में नजरबंद कर रखा गया है। भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता ननकीराम कंवर को मनाने के लिए पहुंचे हुए हैं। इतना ही नहीं पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर भी अपने पिता को मनाने के लिए पहुंचे हैं और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं में शिकायत की थी और उन्हें हटाने की मांग की थी। पूर्व गृहमंत्री ने ये भी कहा था कि, अगर कोरबा कलेक्टर को हटाया नहीं गया तो वे रायपुर पहुंचकर सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठेंगे। इस बीच, राज्य शासन ने बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। हालांकि श्री जैन ने इस संबंध में कहा है कि अभी तक लिखित आदेश नहीं मिला हैं।

READ MORE  पत्रकार मुकेश चन्द्राकार की हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन हिरासत में, राजधानी में भी आक्रोश 
Share this