
बिलासपुर20 घंटे पहले

- कॉपी लिंक

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। उन्होंने सरकंडा के नेताजी चौक पर जाकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि सुभाष बाबू ने आजादी के लिए जर्मनी सहित अन्य देशों से संपर्क किया और आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की और उन्हें आशातीत सफलता भी मिली।

आजाद हिंद फौज का विरोध करने वाले आज सत्ता पाने उन्हें अपना बता रहे हैं। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस एक स्वतंत्रता सेनानी,प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। वे उदारवादी तो थे पर अंग्रेजों के सामने झुकने को तैयार नहीं थे। इस दौरान हरीश तिवारी,जफर अली,एसएल रात्रे ,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा कि महात्मा गांधी से वैचारिक मतभेद होते हुए भी सुभाष चन्द्र बोस उनका बहुत सम्मान करते थे।
नेताजी की जयंती पर “पराक्रम दिवस” मनाया
फ्रेंड्स यूथ एसोसिएशन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक शैलेष पांडेय उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरामणि शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश वाजपेई, पार्षद श्याम साहू,एयू के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, सीवी रमन समन्वयक डा शंकर यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
