खेत में मिली अधजली लाश टोपी-चप्पल से हुई पहचान | The half-dead body found in the field was identified with cap-slippers

Share this

जांजगीर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार की सुबह बिरकोनी के पास सड़क के 35 मीटर दूर खेत में गांव के 40 वर्षीय युवक की अधजली लाश मिली, इधर घटना की जानकारी मिलते ही नैला उप थाना पुलिस टीम और बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव को फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए बिलासपुर सिम्स भेज दिया है।

नैला पुलिस के अनुसार मनोज चौबे के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह गांव में अपने छोटे भाई प्रदीप चौबे के साथ रहता है। सोमवार की रात एक बाइक पर मनोज अपने छोटे भाई और गांव के एक दोस्त के साथ मौहाडीह टीवी रिपेयर कराने गए थे, देर रात तीनाें बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में मनोज मौहाडीह में छोड़कर टीवी रिपेयर हाे जाने के बाद उसे घर लेकर आने की बात कहते हुए अपने दोस्त को लेकर चला गया, लेकिन देर रात तक प्रदीप घर वापस नहीं लौटा।

सुबह गांव के बाहर खेत में उसकी अधजली लाश मिली। शव आधा जल चुका था, लेकिन रॉड, चप्पल, बेल्ट और घटनास्थल से कुछ दूर मिली टोपी को देखकर मनोज ने प्रदीप के होने की पहचान की। कुछ समय पहले प्रदीप का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें उसके हाथ में डॉक्टरों ने रॉड लगाया था, उसे देखकर उसकी पहचान मनोज ने की। बहरहाल प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस हर पहलुओं की बारिक से जांच में जुटी है। इस संबंध में नैला चौकी प्रभारी रीना मिंज का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पीएम के लिए सिम्स भेजा गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सोनिया-राहुल पहुंचे रायपुर, CM भूपेश बघेल ने किया स्वागत