रागी की उन्नत खेती की दी ट्रेनिंग, कृषक प्रशिक्षण के साथ किसानों को बीज बांटे | Training given for advanced cultivation of ragi, along with farmer training, seeds were distributed to farmers

Share this

रामानुजनगरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के तहत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 250 कृषकों को रागी बीज वितरण किया गया। आरएल भारिया सहायक संचालक कृषि ने रागी की उन्नत तकनीक से खेती करने की जानकारी दी। मुख्य अतिथि खेलसाय सिंह विधायक व कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश राजवाड़े जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने की।

विशिष्ट अतिथि उषा सिंह जिला पंचायत सदस्य व दीपक गुप्ता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, बजरंग गुप्ता जनपद सदस्य, इस्माइल खान प्रांतीय सदस्य अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत कृषि स्थायी समिति सदस्य, सरपंच व अन्य नागरिक की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन केएस कुशवाह सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी व सहयोगी गीता प्रसाद राजवाड़े ने किया। कार्यक्रम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रफुल्ल गुप्ता के तत्वावधान व अन्य कृषि विभाग के सहयोगी कर्मचारियों के संपूर्ण सहयोग से संपन्न कराते हुए कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने किया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मुठभेड़ के बाद फोर्स ने जब्त की अमेरिकन ऑटोमेटिक राइफल | Force seized American automatic rifle after encounter