यातायात सप्ताह खत्म लेकिन खतरों से भरी जगहों में सुधार नहीं | Traffic week ends but there is no improvement in dangerous places

Share this

कोंडागांव18 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
सड़क पर बने पोल के बेस को नहीं  हटाने से दुर्घटना की आशंका। - Dainik Bhaskar

सड़क पर बने पोल के बेस को नहीं हटाने से दुर्घटना की आशंका।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जिला पुलिस ने पखवाड़े भर यातायात सप्ताह मनाया, चौक चौराहों, स्कूलों सार्वजनिक जगहों पर नुक्कड़ नाटक से लेकर लोगों को जागरूक करने रैलियां भी निकाली लेकिन खुद जागरूक होना शायद भूल गई। यही वजह है कि लगातार संज्ञान में लाने के बाद भी अभी कई ऐसे स्पाॅट हैं जो दुर्घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं जिस पर अभी तक न सुधार हुआ न प्रशासन ने सुध ली।

कलेक्टर और एसपी कार्यालय जाने वाला मार्ग जो शहर के रायपुर नाका तिराहा पड़ता है जहां रफ्तार से आते वाहनों को लगाम लगाने के लिए दोनों ओर बैरिकेड लगाने की दरकार है। एक ओर तो बैरिकेड लगा दिया है। दूसरे छोर पर अब तक नहीं लगे हैं।

वहीं इसी सड़क पर 6 महीने पहले सड़क के बीचोंबीच बड़ी स्ट्रीट लाइट लगी थी जो वाहन की टक्कर से पूरी तरह टूट गई। विद्युत पोल तो वहां से हटा दिया गया लेकिन विद्युत विभाग और पालिका सड़क पर ही पड़े पोल के लिए सीमेंट के पहाड़ नुमा खड़े बेस अब तक नहीं हटा पाई है जिसकी वजह से अक्सर वाहन टकरा जाते हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  आज से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की 5 दिवसीय हड़ताल शुरू | 5 day strike of Anganwadi workers and assistants starts from today