राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों का सम्मान

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० 1.74 करोड़ की पुरस्कार राशि, CM साय बोले- खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएंगे

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए प्रदेश के 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किया। इसके अलावा 540 अन्य खिलाड़ियों को नगद प्रोत्साहन राशि दी गई। इस तरह कुल 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशना, उन्हें तराशना और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। खिलाड़ियों को संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण पीछे नहीं रहना पड़े, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

 

156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए खुला शासकीय सेवा का रास्ता

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इससे उनके लिए शासकीय सेवा में नियुक्ति का रास्ता खुला है। सरकार खिलाड़ियों को सम्मान देने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी काम कर रही है।

 

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ स्पोर्ट्सगियर और फिटनेस इक्विपमेंट चुनना

 

प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही कुनकुरी, रायगढ़ और रायपुर में खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है।

READ MORE  रायपुर नाका से हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग, महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम साव को सौपा पत्र 

 

नवा रायपुर में करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से तीरंदाजी अकादमी बनाई जा रही है, इसी प्रकार पंडरापाट में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से तीरंदाजी अकादमी विकसित की जा रही है।

 

बस्तर ओलंपिक में 3.91 लाख युवाओं ने लिया हिस्सा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक के पहले आयोजन में 1.65 लाख युवाओं ने भाग लिया था। दूसरे वर्ष यह संख्या बढ़कर 3.91 लाख हो गई। सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के जरिए भी प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

 

वर्ष 2023-24 के सम्मानित खिलाड़ी और प्रशिक्षक

शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार

मोनिका साहू – फेंसिंग

सुभाष लहरे – वेटलिफ्टिंग

अनुप यदु – नेटबॉल

राजेश राठौर – नेटबॉल

भूपेन्द्र कुमार गढ़े – सॉफ्टबॉल

परमानंद – पैरा स्विमिंग

 

शहीद कौशल यादव पुरस्कार

दिपांशी नेताम – फेंसिंग

महेन्द्र धुर्वे – वॉलीबॉल

अमित कुमार – एथलेटिक्स

राकेश कडती – सॉफ्टबॉल

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार

विकास ढीढ़ी – पैरा जूडो

 

शहीद पंकज विक्रम सम्मान

सीता साहू – पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग

करन भारती – वुशू

प्रियंका ठाकुर – वुशू

शशांक मसीह – रायफल शूटिंग

राजीव साहू – टेबल टेनिस

काजल – टेबल टेनिस

भूमिका उपाध्याय – हॉकी

अजिंक्या सिंह – तैराकी

 

शहीद विनोद चौबे सम्मान

प्रवेश चढ्ढा – शूटिंग

विजय बहादुर – हैंडबॉल

लक्ष्मण लाल साहू – कुश्ती

के. रवि शंकर – टेबल टेनिस

गिरिराज बागड़ी – टेबल टेनिस

मुख्यमंत्री ट्रॉफी

बिलासपुर की पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग टीम – सीनियर वर्ग

 

वर्ष 2024-25 के सम्मानित खिलाड़ी और प्रशिक्षक

READ MORE  IAS पदोन्नति: साल के आखिरी दिन IAS अफसरों को प्रमोशन, न‌ए साल से मिलेगा नया वेतनमान

 

शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार

ज्ञानेश्वरी यादव – वेटलिफ्टिंग

ईशान भटनागर – बैडमिंटन

दिव्यांशु नेताम – फेंसिंग

भूमि गुप्ता – तैराकी

सोनम शर्मा – नेटबॉल

कलाराम पटेल – पैरा एथलेटिक्स

लोमेन्द्र साहू

 

शहीद कौशल यादव पुरस्कार

मानस भट्टाचार्य – बैडमिंटन

सुखदेव – पैरा एथलेटिक्स

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार

अशोक कुमार साहू – कयाकिंग एवं कैनोइंग

 

शहीद पंकज विक्रम सम्मान

सुमन यादव – फुटबॉल

रोहित रजक – हॉकी

गीतांजलि निर्मलकर – हॉकी

के.एस. साई प्रशांत – टेबल टेनिस

सुष्मिता सोम – टेबल टेनिस

रामकृष्ण साहू – पैरा स्विमिंग

स्वाति साहू – पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग

साकेत सामुएल – रायफल शूटिंग

अमन तिवारी – वुशू

मानसी डुंभरे – वुशू

 

शहीद विनोद चौबे सम्मान

प्रभा हुसैन – एथलेटिक्स

संगीता राजगोपालन – बैडमिंटन

गामा यादव – कुश्ती

प्रनय नन्द मजूमदार – टेबल टेनिस

 

मुख्यमंत्री ट्रॉफी

 

बिलासपुर की तीरंदाजी टीम – सीनियर महिला वर्ग

वर्ष 2025-26 के सम्मानित खिलाड़ी और प्रशिक्षक

शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार

विकास कुमार – आर्चरी

किरण पिस्दा – फुटबॉल

दीपांशी नेताम – फेंसिंग

सुजेय तंबोली – बैडमिंटन

आयुष माखिजा – बैडमिंटन

संजू देवी – कबड्डी

रीमा राय – सॉफ्ट टेनिस

मिशा कुमारी – नेटबॉल

लक्की यादव – पैरा एथलेटिक्स

शहीद कौशल यादव पुरस्कार

दिव्यांशु देवांगन – शूटिंग

विक्रम राज – आर्चरी

दिव्यांश अग्रवाल – बैडमिंटन

सोनिका राजवाड़े – एथलेटिक्स

स्वप्निल प्रधान – वुशू

भूमिका चौधरी – नेटबॉल

पूजा – नेटबॉल

निखिल कुमार यादव – पैरा एथलेटिक्स

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार

अजय दीप सारंग – वेटलिफ्टिंग

शहीद पंकज विक्रम सम्मान

संस्कार दिवान – वुशू

विद्या सिंह – वुशू

READ MORE  साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले: रेत का अवैध खनन रोकने उठाएंगे कड़े कदम, नया रायपुर में अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी के लिए भूमि का आबंटन

अंकुश सिंह – खो-खो

झमिता साहू – खो-खो

हेमशिखर – वॉलीबॉल

अरन्दिम देवनाथ – टेबल टेनिस

स्नेहा न्योगी – जूडो

अनमोल सिंह – जूडो

यश केरकेट्टा – बॉक्सिंग

टुकेश साहू – जिम्नास्टिक

सेमेश्वर सिंह – पैरा स्विमिंग

श्रीकांत पाण्डे – पैरा जूडो

खुशाल यादव – हॉकी

शहीद विनोद चौबे सम्मान

गंगेश्वर – एथलेटिक्स

ख्वाजा अहमद – वॉलीबॉल

एवन कुमार जैन – वेटलिफ्टिंग

मो. अकरम खान – वॉलीबॉल

प्रदीप जोशी – टेबल टेनिस

मुख्यमंत्री ट्रॉफी

तीरंदाजी सीनियर महिला टीम

सॉफ्ट टेनिस जूनियर बालिका टीम

समारोह में ये रहे मौजूद

समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इसके अलावा विधायक पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू और सुनील सोनी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंद कुमार साहू, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिसोदिया, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और प्रशिक्षक भी समारोह में मौजूद रहे।

Share this