

भिलाई। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 उतई की छात्राओं ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को राखी बांधी। प्राचार्य चंद्र किरण साहू के संरक्षण एवं व्याख्याता किरण शर्मा के मार्गदर्शन में रीजनल ट्रेनिंग सेंटर के जवानों को लगभग 30 छात्राओं ने राखी बांध कर खुशियां मनाई। कमांडेंट एम. नौरेम सीएचए ने इस अवसर पर कहा कि यह भाई बहन के प्यार और स्नेह का त्योहार है। हम जवानों के लिए हर पल खतरों से भरा रहता है ऐसी परिस्थिति में बहनों का यह प्यार प्रेम भाव एवं आशीर्वाद ही जीवन की रक्षा करता और हौसला बढ़ाता है। किरण शर्मा ने रक्षा बंधन के पावन पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आरआई मनोज कुमार और गोविंद वासिबाल सहित 100 जवानों की कलाई पर स्कूली छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधा। इस पूरे आयोजन में व्याख्याता अंजना, संतोष साहू एवं स्कूली छात्राओं में पल्लवी, एकता भैरवी, मुस्कान, मेघा, स्वाति लक्ष्मी, चेतना, मनीषा, निमिषा, नम्रता एवं अन्य ने अपनी भागीदारी दी।
