Railway Budget 2023: रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ के बजट का ऐलान, 2014 की तुलना में 9 गुना ज्यादा

Share this


दुर्ग न्यूज, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट का एलान कर दिया है जिसमें रेलवे बजट भी शामिल है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर रेलवे के बजट में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त मंत्री ने बताया कि रेलवे को कुल 2.4 लाख करोड़ रुपये आबंटित किए गए हैं, जिनसे तमाम योजनाओं पर काम किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि अब तक का यह सबसे ज्यादा आबंटन है। साल 2013-14 के मुकाबले रेलवे का ये बजट लगभग 9 गुना ज्यादा है। पिछले रेल बजट के ऐलान के दौरान वित्तमंत्री ने राष्ट्रीय रेल योजना 2030 की भी घोषणा की थी। इस योजना के तहत रेलवे के विकास के लिए प्लान तैयार किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि रेलवे में 100 नई योजनाओं की शुरुआत होगी। इसके अलावा नई योजनाओं के लिए 75 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है। निजी क्षेत्र की मदद से 100 योजनाओं की पहचान की गई है. जिस पर आगे काम किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सिक्किम में बाढ़ का कहर : 14 की मौत, 42 सैनिकों में से 22 अब भी लापता