बडी़ खबर – करोड़ों की अनियमितता, शिकायत बाद एडिशनल कमिश्नर जीएसटी ने दिया इस्तीफा

Share this

रायपुर (दुर्ग न्यूज) 2 फरवरी। एडिशनल कमिश्नर जीएसटी अधिकारी आई आर एस अभिनव अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पूर्व में इन्हें वेयर हाउस के मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी दी गई थी।
गौरतलब हो कि आईआरएस अभिनव पर 300 करोड़ की अनियमितता का आरोप लगा है। जानकारी है कि अधिकारी के खिलाफ वेयर हाउस संचालक मंडल के ही एक सदस्य ने शिकायत की है। बता दें कि अभिनव अग्रवाल छत्तीसगढ़ वेयर हाउस में दो साल से डेपुटेशन में थे। इस दौरान उन पर कई प्रकार की आर्थिक अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  चोर ने कैश नहीं, बैंक से चुराए एटीएम कार्ड, अब निकाल रहा कैश, बैंक प्रबंधन सकते में