ट्रक -बोलेरो में टक्कर, 4 की मौत 4 घायल, शादी से लौट रहे थे बाराती 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सूरजपुर, 11 म‌ई। सूरजपुर के सोनगरा जंगल के पास आज भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में 2 महिला समेत 4 लोगों की जान चली गई। ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट इतना जोरदार था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

बोलेरो शादी से बारातियों को लेकर लौट रही थी। तभी सोनगरा जंगल के पास ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे 4 की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे में 2 महिलाओं और बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की मौत अंबिकापुर जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। हादसे के बाद लोगों ने भटगांव थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 6 घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला अस्पताल ले जाया गया।

 

भटगांव पुलिस ने बताया कि बोलेरो में सभी शव फंसे हुए थे। जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Share this
READ MORE  भिलाई में चल रही महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप, देश के 5 के राज्यों के महिला फुटबॉलर भिलाई में, महापौर नीरज पाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, सेक्टर 1 पंत स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता