सुपेला गदा चौक के पास पुल निर्माण, अब नहीं रुकेगा बारिश का पानी, निगम का दावा शहर की सभी नालियां हो गईं हैं साफ

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 जून। नगर निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत गदा चौक के पास पुल का निर्माण किया जा रहा है ताकि बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति आसपास की बस्तियों तथा मोहल्ले में निर्मित न हो और बारिश के पानी की सुचारू रूप से निकासी बना रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि सुपेला के गदा चौक के पास का पुल छोटा होने तथा पूरी तरीके से जाम होने के कारण वैशाली नगर, खुर्सीपार केनाल, राजीव नगर की तरफ से आने वाले पानी को निकलने में प्रत्येक बारिश में समस्या होती रही है, इसके चलते समीपस्थ बस्तियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। अब नगर निगम भिलाई द्वारा पुल का व्यवस्थित तरीके से निर्माण किया जा रहा है ताकि इस बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और पानी निकासी आसानी से हो सके। पुल निर्माण का काम तेज गति से किया जा रहा है और निगम के अधिकारी इसकी लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने बड़े नालों की सफाई और नालियों की सफाई सघन रूप से करने के निर्देश सभी जोन आयुक्तों को दिए हैं। इसी तारतम्य में नालों की सफाई का काम लगभग पूर्ण हो चुका है तथा नालियों की सफाई भी निरंतर की जा रही है। मानसून को देखते हुए भिलाई निगम अलर्ट हो गया है। निगम क्षेत्र में जहां-जहां पर जलभराव की समस्या निर्मित होती थी उन क्षेत्रों में नालों की सफाई की जा चुकी है।

Share this
READ MORE  दुर्ग आ रही स्लीपर बस के टायर में लगी आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे