दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया चिटफण्ड कंपनी का फरार आरोपी

Share this

दुर्ग, 13 जनवरी। विराट क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी मर्यादित दुर्ग के प्रबंधक एवं संचालक के खिलाफ निवेशकों को अधिक ब्याज देने लालच देकर पैसा जमा कराकर भुगतान तिथि पूर्ण होने के बाद भी पैसा वापस नहीं कर निवेशकों से अधिक ब्याज देने कि लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि थाना प्रभारी एसएन सिंह के नेतृत्व में आरोपी विराट क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी मर्यादित दुर्ग के प्रबंधक एवं संचालक के खिलाफ धारा 420 व छग निक्षेपकों हितों के संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 7 तथा 10 में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी शैलेन्द्र पंसारी अध्यक्ष तथा काजल पंसारी एवं अमृत राज आनंद, अनु चौरसिया कार्यकारणी सदस्य के आलावा 8 अन्य सदस्यों की जानकारी प्रदान की गई थी। विवेचना में आरोपियों का कृत्य अपराधजनक पाया गया। आरोपियों को 6 और 9 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान फरार हुए एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपी जालेश्वर साहू (29 वर्ष) को ग्राम टौलिया पुराना गोठान के पास जिला बेमेतरा से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पद्मश्री डोमार खूब जमे डाकू सुल्ताना बनकर, चरणदास चोर और मां-बेटी की कहानी ने भी दिया संदेश